फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Guard posted in Dantewada jail died in a road accident

Jagdalpur: दंतेवाड़ा जेल में तैनात प्रहरी की सड़क हादसे में मौत, NH पर अज्ञात वाहन के टक्कर मारने का शक

Thu, 02 Mar 2023 01:42 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 01:42 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जेल में तैनात पहरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह जेल ही जा रहे थे।  तभी एनएच बड़े किलेपाल के पास में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Guard posted in Dantewada jail died in a road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जगदलपुर में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के बड़े किलेपाल के पास बीती रात सड़क हादसे में दंतेवाड़ा जेल में पदस्थ जेल प्रहरी की मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही परिजनों से लेकर में दंतेवाड़ा जेल में शोक की लहर छा गई। वहीं परिजन मामले की जानकारी लगते ही मेकाज आ पहुंचे, घटना की जानकारी देते हुए कोड़ेनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि कांकेर के ग्राम नारा में रहने वाला संजय मंडावी 45 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर 27 फरवरी को अपने परिवार से मिलने के लिए गए थे।

विज्ञापन


बीती रात करीब 9 बजे के वह अपनी मोटर साइकिल से वापस दंतेवाड़ा जेल जा रहे थे। इस दौरान बड़े किलेपाल के पास सड़क हादसे में घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें मेकाज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की विस्तृत जानकारी अभी तक नही मिल पाई है, की हादसा कैसे हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
वहीं, घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना था की बुधवार की रात को अज्ञात वाहन के द्वारा पीछे से बाइक चालक को ठोकर मार दी। घटना में जेल प्रहरी को गंभीर चोटें आई, जिसे एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र किलेपाल ले जाया गया था, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया, लेकिन संजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही दंतेवाड़ा जेल के कर्मचारी से लेकर परिवार के लोग मेकाज आ पहुंचे, परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक संजय की पत्नी अनिता मंडावी बचेली में पटवारी के पद पर पदस्थ है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है की संजय वर्ष 2006 से जेल प्रहरी के पद पर दंतेवाड़ा में पदस्थ है, और पुलिस लाइन में निवास कर रहे थे, इसके अलावा 4 भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं, वहीं मृतक के दो बच्चे भी हैं, मृतक संजय अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए कांकेर गए हुए थे। गुरुवार को संजय के शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed