{"_id":"64c75d1f44d71e7c490a3af6","slug":"green-corridor-made-for-crpf-jawan-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: सीआरपीएफ जवान के लिए बनाया गया ग्रीन कोरिडोर, गंभीर हालत में दिल्ली किया जा रहा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: सीआरपीएफ जवान के लिए बनाया गया ग्रीन कोरिडोर, गंभीर हालत में दिल्ली किया जा रहा रेफर
Mon, 31 Jul 2023 12:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:35 PM IST
सार
बीजापुर के 153 सीआरपीएफ बटालियन में तैनात जवान को सेब्रीरियल मलेरिया के चलते मेकाज में भर्ती किया गया, जहां उसकी खराब हालत को देखते हुए जवान को दिल्ली रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सीआरपीएफ का जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर के 153 सीआरपीएफ बटालियन में तैनात जवान को सेब्रीरियल मलेरिया के चलते मेकाज में भर्ती किया गया, जहां उसकी खराब हालत को देखते हुए जवान को दिल्ली रेफर किया जा रहा है। जवान की खराब हालत को देखते हुए शहर में ग्रीन कोरिडोर बनाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि असम निवासी एकन राय 25 वर्ष की अचानक से स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे बीजापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में 28 जुलाई को भर्ती किया गया। जहां लगातार उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं दिखने के कारण आला अधिकारियों ने उसे दिल्ली रेफर करने की बात कही, जिसके चलते रविवार को एक प्लेन दिल्ली से बुलवाया भी गया था, लेकिन दिल्ली से प्लेन रविवार को निकल ही नहीं पाया। जिसके चलते सोमवार को प्लेन दिल्ली एसएस निकलकर हैदराबाद पहुंचा, जहां सुबह 11 बजे हैदराबाद से प्लेन जगदलपुर के लिए निकलने की बात कही गई।
विज्ञापन
आला अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही प्लेन जगदलपुर के एयरपोर्ट में उतरता है, तत्काल ही टीम के द्वारा जवान को पूरी सुविधाओ से लैस एंबुलेंस में लेकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया जाएगा। जहां इस जवान को ले जाने के दौरान किसी भी प्रकार से कोई बाधा ना हो इसके लिए ग्रीन कोरिडोर तैयार करने के साथ ही थाना से लेकर यातायात की टीम को तैनात कर दिया गया है। जिससे की जवान को ले जाने के दौरान किसी भी तरह से कोई बाधा ना हो सके, वहीं बताया जा रहा है कि जवान वर्ष 2021 से बीजापुर में तैनात है, वह असम का रहने वाला है, साथ ही जवान विवाहित बताया जा रहा है।
विज्ञापन