फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   encounter between police party and Naxalites in Jagdalpur

Naxalite Attack: सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों में मुठभेड़, तीन शव बरामद; सर्च अभियान जारी

Mon, 25 Dec 2023 07:57 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 07:57 AM IST
सार

जगदलपुर में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। कटेकल्याण अन्तर्गत तुमकपाल और ग्राम डब्बाकुन्ना के बीच जंगल पहाड़ी में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद तीन शव बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
encounter between police party and Naxalites in Jagdalpur
नक्सली मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को जिला दंतेवाड़ा के थाना कटेकल्याण क्षेत्रांतर्गत कैम्प तुमकपाल से बस्तर फाइटर एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान लगभग 5:30 बजे थाना कटेकल्याण अन्तर्गत तुमकपाल और ग्राम डब्बाकुन्ना के बीच जंगल पहाड़ी में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा और सुकमा की सीमा पर है। तुमकपाल और डब्बा कुन्ना की जंगल पहाड़ी, जहां पर पुलिस और नक्सलियों के बीच में यह मुठभेड़ हुई है। पुलिस के द्वारा सर्च आपरेशन के दौरान दरभा डिवीजन के तीन वर्दी वाले पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


सर्च में भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार सहित नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है। आस-पास के क्षेत्र में जिला दंतेवाड़ा और सुकमा के डीआरजी बस्तर फाइटर्स और सीएएफ एंड सीआरपीएफ की टीम द्वारा सर्च की कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed