{"_id":"6936993231604475d800ddb5","slug":"during-a-search-operation-soldiers-were-attacked-by-bees-several-soldiers-were-injured-and-admitted-to-the-hos-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: सर्चिंग के दौरान जवानों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कई जवान घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: सर्चिंग के दौरान जवानों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कई जवान घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mon, 08 Dec 2025 03:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 08 Dec 2025 03:19 PM IST
सार
नक्सल अभियान को लेकर जवान दिन रात नक्सलियों के टॉप लीडर की तलाश कर उन्हें टारगेट कर रहे हैं। लेकिन इस मिशन के दौरान जवानों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, इसी कड़ी में सर्चिंग पर निकले जवानों पर अचानक से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
मधुमक्खियों ने किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नक्सल अभियान को लेकर जवान दिन रात नक्सलियों के टॉप लीडर की तलाश कर उन्हें टारगेट कर रहे हैं। लेकिन इस मिशन के दौरान जवानों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, इसी कड़ी में सर्चिंग पर निकले जवानों पर अचानक से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जंगली जानवरों और नक्सलियों के खतरे के बीच अब मधुमक्खियों का नया संकट आ गया है, जहाँ सर्चिंग के दौरान कई बार जवान मधुमक्खियों का शिकार बनते हैं। ऐसे में जवान अपने साथ लेकर चलने वाले दवाइयों का उपयोग कर अपनी जान को बचाते है। केजी ब्लैक फॉरेस्ट पहाड़ पर पहले भी ऐसा हमला दर्ज हुआ था। जहाँ अभी फिर से जवानों के ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है। कई जवान डंक लगने से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए पहले अपने बैंग में रखे दवाई लगाने के साथ ही उन्हें अस्पताल भी भिजवाया गया है।
विज्ञापन