{"_id":"669f6ffe931530a9da09866a","slug":"doctors-implanted-a-pacemaker-in-heart-of-17-year-old-youth-in-jagdalpur-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: डॉक्टरों ने 17 साल के युवक के दिल में लगाया पेसमेकर, सीने में दर्द और सांस लेने में होती थी तकलीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: डॉक्टरों ने 17 साल के युवक के दिल में लगाया पेसमेकर, सीने में दर्द और सांस लेने में होती थी तकलीफ
Tue, 23 Jul 2024 02:25 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:25 PM IST
सार
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के एमआईसीयू में दंतेवाड़ा जांगला में रहने वाले युवक का हार्ट ब्लॉक होने के कारण दिल में पेसमेकर लगाकर युवक की जान बचाई।
विज्ञापन
युवक के दिल में लगाया गया पेसमेकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के एमआईसीयू में बीती रात दंतेवाड़ा जांगला में रहने वाले युवक का हार्ट ब्लॉक होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया। जहाँ प्रभारी डीन/ विभागाध्यक्ष के साथ ही असिस्टेंट डॉक्टरों की टीम ने युवक के दिल में पेसमेकर लगाकर युवक की जान बचाई। साथ ही उसे नया जीवनदान दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी डीन/मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉक्टर नवीन दुल्हानी ने बताया कि दंतेवाड़ा जांगला निवासी राजेश मुचाकी 17 वर्ष को अचानक से सीने में दर्द होने के साथ ही सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके कारण उसे डॉक्टरों की टीम ने देखने के बाद वहां से मेकाज रेफर कर दिया गया, 22 जुलाई को मरीज मेकाज पहुँचा। जहाँ उसकी स्थिति को देखते हुए एमआईसीयू शिफ्ट किया गया, एमआईसीयू डॉक्टरों ने जब युवक का ईसीजी किया तो पता चला कि युवक का हार्ट ब्लॉक है। जिसके बाद डॉक्टरों ने युवक को पेसमेकर लगाया।
विज्ञापन