{"_id":"67989509986eb7fe400c1c04","slug":"doctor-naveen-dulhani-of-bastar-received-award-participated-in-three-day-program-in-kolkata-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: बस्तर के डॉक्टर नवीन दुल्हानी को मिला अवार्ड, कोलकाता में तीन दिवसीय कार्यक्रम में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: बस्तर के डॉक्टर नवीन दुल्हानी को मिला अवार्ड, कोलकाता में तीन दिवसीय कार्यक्रम में हुए शामिल
Tue, 28 Jan 2025 04:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 28 Jan 2025 04:01 PM IST
सार
कोलकाता में 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी के बीच में चिकित्सकों का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूरे इंडिया से 15 हजार से अधिक चिकित्सकों को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में बस्तर जिले से गये डॉक्टर नवीन दुल्हानी को अवार्ड भी दिया गया।
विज्ञापन
डॉक्टर नवीन दुल्हानी को मिला अवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता में 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी के बीच में चिकित्सकों का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूरे इंडिया से 15 हजार से अधिक चिकित्सकों को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में बस्तर जिले से गये डॉक्टर नवीन दुल्हानी को अवार्ड भी दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बस्तर संभाग के चिकित्सक डॉ. नवीन दुल्हानी को इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन ने फेलोशिप अवार्ड देने के साथ ही जगदलपुर एपीआई को नेशनल बेस्ट सिटी का द्वितीय पुरस्कार भी दिया गया। कोलकाता में आयोजित एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) की नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 23 जनवरी से 26 जनवरी के बीच किया गया। इसमें बस्तर के वरिष्ठ चिकित्सक व मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. नवीन दुल्हानी को इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन ने फेलोशिप दी, बताया जाता है कि डॉ. दुल्हानी बस्तर संभाग के ऐसे पहले डॉक्टर हैं, जिन्हें इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन ने फेलोशिप दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा पिछले महीनों जगदलपुर में आयोजित एपीकॉन सीजी 2024 के लिए नेशनल बेस्ट सिटी का द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा डॉ. दुल्हानी ने महीनों तक हिचकी की समस्या से जूझ रहे मरीजों के इलाज पर अपना शोध भी प्रस्तुत किया। मालुम हो कि डॉ. दुल्हानी के अलावा छत्तीसगढ़ के 3 अन्य डॉक्टरों को भी इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन ने फेलोशिप दी है।
विज्ञापन