{"_id":"6949778f207c427c4109c7e6","slug":"dead-body-of-70-year-old-man-found-in-pond-in-jagdalpur-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: 70 वर्षीय बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत, घर से निकला था नहाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: 70 वर्षीय बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत, घर से निकला था नहाने
Mon, 22 Dec 2025 10:23 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:23 PM IST
सार
जगदलपुर के नानगुर हाटपदमुर गांव में तालाब में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कपड़े मिलने पर डूबने की आशंका जताई गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद किया, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
70 वर्षीय बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नानगुर हाटपदमुर में सोमवार शाम तालाब से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बताया कि हाटपदमुर निवासी 70 वर्षीय कार्तिक राम घर से निकलकर कुछ दूरी पर स्थित तालाब गया था। तालाब में उतरते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
तालाब के पास कपड़े मिलने पर डूबने की आशंका जताई गई। सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने तलाश कर शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन