{"_id":"648f2da303165fe436039805","slug":"daughters-told-unconscious-father-dead-in-jagdalpur-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश पिता को बेटियों ने बताया मरा हुआ: होश आया तो लेकर पहुंची अस्पताल; पत्नी से विवाद के बाद खा लिया था जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोश पिता को बेटियों ने बताया मरा हुआ: होश आया तो लेकर पहुंची अस्पताल; पत्नी से विवाद के बाद खा लिया था जहर
Sun, 18 Jun 2023 09:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 18 Jun 2023 09:45 PM IST
सार
दोनों बेटियों ने पिता के बड़े भाई और मां को सूचना दी कि पिता की मौत हो गई है। इसके बाद गांव में बात फैली तो लोग घर में जमा होने लगे। घर में अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां होने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पत्नी से रोज हो रहे विवाद के चलते पति ने जहर खा लिया। इसके बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। उसकी बेटियों ने पिता को जमीन पर पड़े देखा तो मरा हुआ समझ लिया। इस पर आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को सूचना दे दी। घर में भी लोग एकत्र होने लगे। वहीं अंतिम संस्कार जैसी स्थिति बनने लगी। कुछ घंटे बाद पति को होश आ गया तो उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने अपनी आपबीती बताई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चेरपाल निवासी रामदेव (40) पुत्र सोनू ने बताया कि, 10 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे भी है। उसका अपनी पत्नी सुमित्रा से आए दिन विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच रात करीब दो बजे गाली-गलौज और झगड़ा हुआ। इससे त्रस्त होकर उसने कनेर बीज को परिवार से छिपाकर पानी में घोल पी लिया। जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में रामदेव का देख उसकी 10 साल और 8 साल की बेटी ने मृत समझ लिया।
विज्ञापन
दोनों बेटियों ने पिता के बड़े भाई और मां को सूचना दी कि पिता की मौत हो गई है। इसके बाद गांव में बात फैली तो लोग घर में जमा होने लगे। घर में अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां होने लगी। रोना-पीटना मच गया। इस बीच सुबह करीब 7 बजे रामदेव को लगभग होश जैसा आया। इस पर परिजन उसे लेकर नानगुर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां रामदेव की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन