{"_id":"663eefddf6362af878052307","slug":"daughter-in-law-killed-mother-in-law-in-dispute-over-washing-utensils-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: बर्तन धोने की बात को लेकर हुए विवाद में बहू ने सास की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: बर्तन धोने की बात को लेकर हुए विवाद में बहू ने सास की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 11 May 2024 09:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 May 2024 09:41 AM IST
सार
कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडसरा शांतिनगर में बहू ने अपनी सास की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि दोनों के बीच बर्तन धोने की बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडसरा शांतिनगर में बहू ने अपनी सास की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि दोनों के बीच बर्तन धोने की बात को लेकर विवाद हो गया था, गुस्साई बहू ने डंडे से सास को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मामले की रिपोर्ट बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में दर्ज की कराई गई है।
विज्ञापन
मामले के बारे में आरोपी महिला के पति अपने परिजनों के साथ थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी दो पत्नी हैं और चार बच्चे है। वह दूसरी पत्नी के साथ बेलभाटापारा बड़ेडोंगर में रहता है। उसकी मां चमेर बाई का उसकी पत्नी संगीता दुग्गा के साथ बर्तन साफ करने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें संगीता ने चमेर बाई की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन