फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   daughter along with her friend committed theft in her own house In Jagdalpur

Jagdalpur: छुट्टी मनाने मां गई थी बाहर, इधर बेटी ने रचा षड्यंत्र, दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर में की चोरी

Thu, 04 Jan 2024 03:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क,जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 04 Jan 2024 03:36 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किये हुए सोने - चांदी के गहने भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन
daughter along with her friend committed theft in her own house In Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र से एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर से लाखों रुपयों के सोने - चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 

सीएसपी विकास कुमार ने बताया बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में रहने वाली सपना अवस्थी बीते 19 दिसम्बर को छुट्टी मनाने अपने रिश्तेदार के घर पुणे गई हुई थी, इस दौरान घर में सपना की माता, बेटी और दो बेटे थे। सपना दो जनवरी को वापस अपने घर पहुँची, घर पहुंचते ही सपना ने देखा कि उसकी तिजोरी का ताला टूटा हुआ है और तिजोरी में रखे हुए गहने गायब थे जिसकी कीमत लगभग एक लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन

 

सपना ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सपना की बेटी और उसके दोस्त पर शक हुआ। शक होने पर पुलिस ने दोनों से कड़ी पूछताछ शुरू की पूछताछ में दोनों आरोपियों साक्षी अवस्थी (19) और अभिषेक राव (22) निवासी वृंदावन कॉलोनी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जुर्म कबूल करते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किये हुए सोने - चांदी के गहने भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed