फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   crpf jawan commits suicide by shooting himself in chhattisgarh bijapur

सीआरपीएफ जवान ने की खुदकुशी: सर्विस राइफल से मारी गोली, तीन दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था बीजापुर

Tue, 07 Feb 2023 03:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Feb 2023 03:03 PM IST
सार

अफसरों ने बताया कि जवान बीनू के खुकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही संभवत: स्थिति सामने आ सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
crpf jawan commits suicide by shooting himself in chhattisgarh bijapur
सीआरपीएफ जवान बीनू एम (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार सुबह सीआरपीएफ के एक जवान ने खुदकुशी कर ली। जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गाली मारी है। जवान नक्सल मोर्चे पर तैनात था और तीन दिन पहले ही छुट्टी से कैंप लौटा था। जवान के खुदकुशी करने का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। सूचना मिलने पर पुलिस और अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर जवान पहुंचे तो पड़ा था शव
जानकारी के मुताबिक, केरल के चित्तूर, पालकड निवासी बीनू एम (37) पुत्र मणिकान सीआरपीएफ 85 वीं बटालियन हेडक्वाटर में पदस्थ था। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सभी जवान ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार थे। इसी दौरान बीनू एम अपने बैरक में गया और सर्विस राइफल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान बैरक की ओर दौड़े तो वहां बीनू खून से लथपथ पड़ा था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


परिजनों को दी गई घटना की जानकारी
इस पर जवानों ने अफसरों को सूचना दी। फिलहाल जवान के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अफसरों ने बताया कि जवान बीनू के खुकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही संभवत: स्थिति सामने आ सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह पहले सीएएफ जवान ने दी थी जान
इससे करीब चार माह पहले अक्तूबर में भी बीजापुर में एक CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। जवान सुनील कुमार मूल रूप से मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला था और यहां 15वीं बटालियन में पदस्थ था। उसकी भी आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed