फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh naxalites strangled former sarpanch to death in narayanpur

पूर्व उपसरपंच का घोंटा गला: प्रार्थना कर लौट रहे थे, रास्ते से पकड़कर ले गए नक्सली, पुलिस मुखबिर बता मार दिया

Wed, 29 Mar 2023 03:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Mar 2023 03:16 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायरना हरकत और करतूत फिर बढ़ने लगी है। नक्सलियों ने मंगलवार देर रात जहां सुकमा में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं नारायणपुर में पूर्व सरपंच का नक्सलियों ने गला घोंट दिया। दोनों की हत्या पुलिस का मुखबिर होने के आरोप में की गई है। 

विज्ञापन
chhattisgarh naxalites strangled former sarpanch to death in narayanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायरना हरकत और करतूत फिर बढ़ने लगी है। नारायणपुर में नक्सलियों ने मंगलवार देर रात पूर्व उपसरपंच की गला घोंटकर हत्या कर दी। पूर्व उपसरपंच प्रार्थना के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते से ही नक्सली उन्हें उठाकर ले गए और डंडे से उनका गला दबा दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपकर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इलाके में भी सर्चिंग जारी है। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है। वहीं सुकमा में भी नक्सलियों ने पुलिस मुखबरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या की है।  

विज्ञापन


भतीजों को भी पकड़कर ले गए थे नक्सली
एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि, मंगलवार रात करीब 10 बजे चार वर्दीधारी हथियारबंद नक्सली ग्राम झारा निवासी पूर्व सरपंच रामजी दोदी के घर पहुंचे। वहां परिजनों ने रामजी के एक रिश्तेदार के घर प्रार्थना के लिए जाना बताया। इसके बाद नक्सलियों ने रामजी के भतीजे मयाराम दोदी और मैनू राम दोदी को पकड़कर ले जाने लगे। रास्ते में रामजी मिले तो उन्हें भी पकड़ लिया। तीनों को लेकर नक्सली जंगल में पहुंचे। वहां पहले से ही 20 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे। उन्होंने रामजी दोदी पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया और फिर डंडे से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...पुलिस मुखबिरी के शक में फिर हत्या: सुकमा में नक्सलियों ने ग्रामीण को अगवाकर मार डाला, घर से उठाकर ले गए थे
विज्ञापन
विज्ञापन




विरोध करने वालों को भी नक्सलियों ने दी धमकी
नक्सलियों ने रामजी दोदी का शव उनके भतीजों को उठाकर ले जाने के लिए। फिर वहीं पर्चे फेंके और जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि पुलिस मुखबिरी के चलते रामजी दोदी को हत्या की सजा सुनाई गई थी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि ग्रामीणों ने उनके विरोध में काम करना बंद नहीं किया तो उनको भी ऐसी ही सजा मिलेगी। रामजी के परिवार वालों को भी धमकी दी गई है। हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी ने ली है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जवानों की गश्त जारी है। 

सुकमा में अगवा कर ग्रामीण को मारा
वहीं सुकमा में भी नक्सलियों ने मंगलवार देर रात एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। देर रात नक्सली भेज्जी थाना क्षेत्र के ओंधेरपारा गांव पहुंचे और वहां रहने वाले मड़कम रमेश को उठाकर ले गए और घर से कुछ दूर उनकी हत्या कर दी। शव के पास नक्सलियों ने पर्चे फेंके हैं। इसमें लिखा है कि मड़कम राजेश तीन साल से पुलिस का मुखबिर था। पुलिस मुखबिरी छोड़ने के लिए उसे कई बार समझाया भी, पर नहीं माना। इसके बाद नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने उसकी मौत का फरमान जारी कर दिया। नक्सलियों ने ग्रामीण के भाई को भी धमकी दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed