फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh Naxal Encounter Soldiers returning from the jungle on foot carrying the bodies of Naxalites on th

Chhattisgarh Naxal Encounter: जंगल से पैदल कंधे पर नक्सलियों के शव लेकर लौट रहे जवान, देखें वीडियो

Sat, 05 Oct 2024 02:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Oct 2024 02:00 PM IST
सार

दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा में शुक्रवार की सुबह नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन शुरू हुआ। इस ऑपरेशन में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन
Chhattisgarh Naxal Encounter Soldiers returning from the jungle on foot carrying the bodies of Naxalites on th
नक्सलियों के शव लेकर लौट रहे जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा में शुक्रवार की सुबह नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन शुरू हुआ। इस ऑपरेशन में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की। नक्सलियों के शव को पुलिस जवानों द्वारा कंधे में लादकर मुख्यालय लाया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को शुक्रवार को सूचना मिली की ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं, जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों के लीडर से लेकर बड़े कैडर आये हुए है। 

विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा जिला, नारायणपुर जिले के अलावा अन्य टीमों की एक संयुक्त टीम को नक्सलियों के गढ़ को भेदने के लिए भेजा गया। सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया। जवानों को देख नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए। जवानों ने यहां 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया, फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसे अब तक सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस जवानों ने सभी 31 नक्सलियों के शव बरामद कर लिया है। इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद सभी जवान सही सलामत जंगलों से वापसी करना भी शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा जारी तस्वीरों में देखा गया है कि नक्सलियों के शव को जवान अपने कंधें पर उठाकर पैदल मुख्यालय लौट रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed