फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh electricity department Lineman died due to electrocution in Jagdalpur

Jagdalpur: करंट लगने से बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत, पेड़ पर गिरे बिजली के तार को हटाने के दौरान हादसा

Fri, 02 Jun 2023 05:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Jun 2023 05:21 PM IST
सार

डाल हटाकर तार जोड़ रहा था, इसी दौरान उसे तेज झटका लगा और झुलसकर खंभे से नीचे गिर पड़ा। इससे उसके सिर और अन्य हिस्सों में चोट आ गई। लाइनमैन को उसके साथी दरभा के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। 

विज्ञापन
chhattisgarh electricity department Lineman died due to electrocution in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार को करंट लगने से बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत हो गई। वह पेड़ पर गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए गया था। इस दौरान तार जोड़ते समय चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दरभा थाना क्ष्रेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के आवराभाटा निवासी रामधर साहनी (50) कई सालों से जगदलपुर के दरभा में रहता था और बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर कावारास ढोठापारा में बिजली के तार पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। उसे ठीक करने के लिए साथियों के साथ पहुंचा था। 
विज्ञापन


डाल हटाकर तार जोड़ रहा था, इसी दौरान उसे तेज झटका लगा और झुलसकर खंभे से नीचे गिर पड़ा। इससे उसके सिर और अन्य हिस्सों में चोट आ गई। लाइनमैन को उसके साथी दरभा के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed