{"_id":"6648c72b287d89d93001074f","slug":"chhattisgarh-bjp-president-gathered-strength-in-odisha-for-lok-sabha-elections-in-jagdalpur-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: छग भाजपा अध्यक्ष ने लोस चुनाव के लिए ओडिशा में झोंकी ताकत, BJP प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: छग भाजपा अध्यक्ष ने लोस चुनाव के लिए ओडिशा में झोंकी ताकत, BJP प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो
Sat, 18 May 2024 08:50 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 18 May 2024 08:50 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने प्रभु जगन्नाथ की भूमि ओडिशा में चुनाव के द्वितीय चरण में भाजपा के पक्ष में शनिवार को बंदबहाल में लोकसभा बरगढ़ में लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित एवं विधानसभा प्रत्याशी सुरेश पुजारी के पक्ष में रोड शो किया।
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शनिवार को ओडिशा के पंचगांव में आयोजित सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर ओडिशा के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशी सुरेश पुजारी, विधायक छत्तीसगढ़ पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद प्रभात सिंह देव, पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप एवम देवतुल्य जनता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने प्रभु जगन्नाथ की भूमि ओडिशा में चुनाव के द्वितीय चरण में भाजपा के पक्ष में शनिवार को बंदबहाल में लोकसभा बरगढ़ में लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित एवं विधानसभा प्रत्याशी सुरेश पुजारी के पक्ष में रोड शो किया, ऐतिहासिक रोड शो में बरगढ़ के जनता ने उत्साह से प्रदेश के सभी सीटों पर कमल खिलाने का उद्घोष कर रहा है, रोड शो के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बंदबहाल में भगवान श्री जगन्नाथ जी का दर्शन कर समस्त क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया।
विज्ञापन
आज बरगढ़ लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित एवं विधानसभा प्रत्याशी सुरेश पुजारी के पक्ष में प्रचार कर भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील किया, आयोजित रोड शो में जनता का अपार प्यार दिखा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने रोड शो में जनता से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील किया। रोड शो के बाद समस्त उपस्थित जनता को मोदी की गारंटी एवं सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन मॉडल की आवश्यकता के बारे में संबोधित किया।
विज्ञापन