फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Body of a girl found in the forest of Sukma police busy investigating case in Jagdalpur

Jagdalpur: सुकमा के जंगल में मिला युवती का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 03 Dec 2024 01:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Dec 2024 01:25 PM IST
सार

सुकमा जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के जंगल में मंगलवार की सुबह एक युवती का क्षत विक्षत शव मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच शव का मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। 
 

विज्ञापन
Body of a girl found in the forest of Sukma police busy investigating case in Jagdalpur
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के जंगल में मंगलवार की सुबह एक युवती का क्षत विक्षत शव मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच शव का मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए सुकमा थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दिया कि कृषि विज्ञान केंद्र के जंगल में एक युवती का क्षत विक्षत शव देखा गया है। मामले की जानकारी लगते ही लोगों का हुजूम आ गया, वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुची, युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं शव भी कितने दिन पुराना है यह भी नही बताया जा सका है, हत्या है या फिर आत्महत्या इस बात का खुलासा भी पीएम रिपोर्ट के बाद ही आएगा। वहीं युवती के परिजनों की तलाश की जा रही है, जितने भी गुमशुदगी के मामले दर्ज किया गया है, उन सभी के परिजनों को थाने बुलाया गया है। साथ ही फोरेंसिक की टीम भी मौके पर आ गई है, जिससे कि युवती के शव के बारे में जानकारी मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed