फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   bjp national president jp nadda met family of party leader killed in naxalite attack in narayanpur

नारायणपुर पहुंचे नड्डा: नक्सली हमले में मारे गए BJP नेता के परिवार से मिले, कहा-कार्यकर्ताओं को बना रहे निशाना

Sat, 11 Feb 2023 07:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Feb 2023 07:40 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय अपने दौरे पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे थे। जगदलपुर में जनसभा करने के बाद नक्सली हमले में मारे गए भाजपा जिला उपाध्यक्ष के परिवार से मिलने नारायणपुर भी गए। इसके बाद रायपुर के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
bjp national president jp nadda met family of party leader killed in naxalite attack in narayanpur
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नारायणपुर में पार्टी नेता के परिवार से मुलाकात की। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नारायणपुर पहुंचकर दिवंगत भाजपा नेता सागर साहू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सागर साहू के परिवार से भी मुलाकात की और सांत्वना देते हुए कहा कि पूरी पार्टी उनके साथ है। नड्डा ने कहा कि सागर साहू हमारे वरिष्ठ सहयोगी और जिला उपाध्यक्ष थे। नक्सलियों ने उन्हें बेरहमी से मार दिया। इससे हम सभी दुखी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हमने एक महीने में तीन साथियों को खो दिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...'बघेल को आराम दो, भाजपा को काम दो': बस्तर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, नड्डा बोले- कांग्रेस का नाम ही छलावा
विज्ञापन


पुलिस को सूचित किया, पर कार्रवाई नहीं की
भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि, साथी के बिछड़ने के कारण हम सभी गमगीन हैं। मुझे कल रात ही पता चला। जब जगदलपुर आ रहा था, तब उत्साह में था, पर इस घटना ने द्रवित कर दिया। तभी तय कर लिया था कि अपने साथी को अंतिम विदाई देने जरूर जाऊंगा। नड्डा ने कहा कि, मुझे बताया गया कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सागर साहू के परिवार की हम देखभाल करेंगे, लेकिन नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले बढ़े
उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार के इस शासन में नक्सली हमले बढ़ गए हैं। कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। नड्डा ने कहा कि, सागर साहू इस देश के विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी लड़ाई अधूरी नहीं रहेगी। उसमें सफलता मिले, इस बात की हम प्रयास करते रहेंगे। वैचारिक लड़ाई हम लड़ेंगे। मुझे पूरा विश्वास है प्रजातांत्रिक तरीके से इस वैवचारिक लड़ाई में हम विजय भी होंगे। ऐसी कायरना हरकत करने वाली विचारधारा को हम परास्त करेंगे। 

यह भी पढ़ें...Chhatisgarh: टीवी देख रहे BJP नेता की गोली मारकर हत्या, नक्सलियों ने थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर किया हमला

एक दिन पहले नक्सलियों ने घर में घुसकर मारी थी गोली
दरअसल, नारायणपुर के छोटे डोंगर में थाने से करीब 100 मीटर दूर ही भाजपा नेता सागर साहू का घर में घुसकर गोली मार दी गई थी। सागर साहू घर में टीवी देख रहे थे। उनके सिर में गोली मारने के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। परिजन उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी। एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि बाइक सवार दो लोग सागर साहू के घर में घुसे और उन पर फायरिंग कर दी। उनको धमकी मिलने की कोई सूचना नहीं मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed