फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP Mashal Yatr Slogans raised against Bhupesh Sarkar

भाजपा की मशाल यात्रा: भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी, टारगेट किलिंग का लगाया आरोप

Mon, 13 Feb 2023 09:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 Feb 2023 09:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बढ़ती नक्सली हिंसा एवं भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में बालोद शहर में आज भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा मशाल रैली निकाली गई।

विज्ञापन
BJP Mashal Yatr Slogans raised against Bhupesh Sarkar
भाजपा की मशाल यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर संभाग में भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही नृशंस हत्या के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज शहर में मशाल यात्रा निकाली। साथ ही प्रदेश में बढ़ रही नक्सली हिंसा, हत्या, बलात्कार, लूटपाट, चाकूबाजी व आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

BJP Mashal Yatr Slogans raised against Bhupesh Sarkar
भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आज शाम माई दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष से मशाल यात्रा निकाली। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में निकली मशाल यात्रा गोल बाजार, मेन रोड होते हुए सिटी कोतवाली पहुँच कर पूरी हुई। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की टारगेट किलिंग हो रही है। एक माह में संभाग में चार भाजपा पदाधिकारियों की हत्या हुई है। पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में लगातार बढोत्तरी हो रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हाथ में हाथ धरे बैठी है और सरकार के संरक्षण में ही अपराधी खुलेआम कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो की मशाल यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंग मंडावी,बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव,पूर्व विधायक जगदलपुर संतोष बाफना, पूर्व वन विकास निगम मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी समेत कई अन्य शामिल हुए। 

विज्ञापन

बालोद में भी निकाली गई मशाल यात्रा
छत्तीसगढ़ में बढ़ती नक्सली हिंसा एवं भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में बालोद शहर में आज भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा मशाल रैली निकाली गई।इस दौरान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि बस्तर में टारगेट करके यहां पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या कर आ रही आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है का प्रदेश सरकार इसकी जिम्मेदारी लेगा।

बालोद शहर में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा बस्तर में हो रही हत्याओं को लेकर मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा बालोद जिला कार्यालय से लेकर शहर भ्रमण करते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार को चेताया कि इस तरह के कृत्य करना बंद कर दे और सरकार कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि एक तरफ सरकार यहां पर होशियारी मारती है कि प्रदेश में नक्सल गतिविधियों में कमी आई है वहीं यह क्या तरीका है कि टारगेट करके भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्याएं की जा रही है छत्तीसगढ़ में पहले कभी ऐसी संस्कृति नहीं रही है कि टारगेट करके हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed