फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   bike rider youth died due to truck collision in jagdalpur

Jagdalpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शिनाख्त नहीं, रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर हादसा

Thu, 19 Jan 2023 05:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Jan 2023 05:07 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर युवक के परिजनों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। परिजनों का पता लगने और उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
bike rider youth died due to truck collision in jagdalpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है। हादसा सिटी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर आसना चौके पास गुरुवार दोपहर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। बाइक सवार आसना चौक की ओर जा रहा था, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी। बाइक सवार युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर युवक के परिजनों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। परिजनों का पता लगने और उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल हादसे को लेकर जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed