{"_id":"640080c0b3ff940e1107eeb3","slug":"bear-attacked-a-villager-who-went-to-collect-mahua-in-the-forest-of-jagdalpur-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण पर भालू का हमला: महुआ बीनने के दौरान हाथ को किया जख्मी, जगदलपुर के जंगल में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण पर भालू का हमला: महुआ बीनने के दौरान हाथ को किया जख्मी, जगदलपुर के जंगल में हुआ हादसा
Thu, 02 Mar 2023 04:26 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 04:26 PM IST
सार
जगदलपुर के जंगल में महुआ बीनने गए एक ग्रामीण पर भालू पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे भाई ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
भालू के हमला करने से घायल हुआ ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जगदलपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के केरलापाल में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण के ऊपर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीण ने किसी तरह से अपनी जान को बचाई और अपने छोटे भाई को फोन किया। हमले में उसका हाथ जख्मी हुआ है। जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी हुए ग्रामीण बृजेश उसेंडी 32 वर्ष ने बताया कि घर से एक किमी दूर जंगल में गुरुवार की सुबह महुआ बिनने के लिए 5 बजे निकला हुआ था। जिसके बाद आधे जंगल के बीच में एक भालू दिखाई दिया। भालू ने सीधे आकार हाथ में हमला कर दिया। ग्रामीण ने भालू से मुकाबला करते हुए अपने हाथ को भालू से छुड़ाने के बाद भाग निकला। वहीं, भालू भी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
घायल बृजेश ने अपने छोटे भाई दिनेश को फोन कर अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी दी। जिसके बाद पहुंचे भाई दिनेश ने घायल भाई को बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने घायल का उपचार करने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज रवाना किया गया। घायल का कहना था की भालू भी शायद महुआ की खुशबू के चलते आया रहा होगा, लेकिन अचानक से सामने युवक को देख उस पर हमला कर दिया। घायल को मेकाज में भर्ती करने के साथ ही उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन