फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Annual inspection of 5th Corps of Chhattisgarh Armed Forces

Jagdalpur: 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का हुआ वार्षिक निरीक्षण, जवानों की सुनी समस्याएं, हुए सम्मानित

Sat, 25 Feb 2023 04:28 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 04:28 PM IST
सार

5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के वार्षिक निरीक्षण में  पुलिस उप महानिरीक्षक ने जवानों की समस्याएं सुनकर उनके तुरंत निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अच्छे कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
Annual inspection of 5th Corps of Chhattisgarh Armed Forces
5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का हुआ वार्षिक निरीक्षण। - फोटो : संवाद

विस्तार

जगदलपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक छसबल दक्षिण रेंज बस्तर जगदलपुर बीएस धुव्र द्वारा जगदलपुर शहर के मध्य स्थित 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का वार्षिक निरीक्षण शुकवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान कंगोली स्थित परेड ग्राउंड में अधिकारियों एंव कर्मचारियों के द्वारा वर्दी धारण कर सुसज्जित होकर परेड कमांडर राजाबाबु झाड़ी के नेतृत्व में सलामी दी गई। 

विज्ञापन


सलामी के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। जवानों के वर्दी एवं साज-सज्जा को देखकर नगद तथा प्रसंशा इत्यादि से पुरस्कृत किया गया। परेड निरीक्षण के बाद अधिकारियों एंव कर्मचारियों से व्यक्तिगत् ड्रिल करवाया गया और उत्कृष्ठ कमांड तथा उच्च कोटी का प्रदर्शन एंव साफ सुथरा किट रखने वाले जवानों से प्रभावित होकर उन्हे भी नगद पुरस्कार दिया गया। इसदौरान परिवहन शाखा, वाहिनी कोत, वाहिनी परिसर और अन्य भंडार गृह इत्यादि का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


बीएस धुव्र पुलिस उप महानिरीक्षक छसबल दक्षिण रेंज बस्तर जगदलपुर द्वारा वाहिनी परिसर के स्काट पोस्ट पर जवानों के मध्य सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जवानों से उनकी गुजारिशो एंव समस्याओं को सुनकर बलवान सिंह कंवर एंव आनंद कुमार तिर्की सहायक सेनानी 5वीं वाहिनी छसबल को आवश्यक दिशा निर्देश देकर तत्काल निराकरण करवाया गया। वाहिनी में प्रशिक्षणरत बस्तर फाईटर्स के नव आरक्षको से भेंट करते हुए उनके मेस व्यवस्था, विषयवार प्रशिक्षण, अनुशासन इत्यादि की जानकारी ली गई एंव नव आरक्षको के कार्य कुशलता के आधार पर पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed