{"_id":"65a26822a742fc85ed065067","slug":"accused-who-disobeyed-district-collector-order-arrested-police-presented-santosh-in-court-in-jagdalpur-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: जिलाबदर आदेश की अवहेलना करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने संतोष को न्यायालय में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: जिलाबदर आदेश की अवहेलना करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने संतोष को न्यायालय में किया पेश
Sat, 13 Jan 2024 04:08 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 13 Jan 2024 04:08 PM IST
सार
शासन के द्वारा युवक को जिला से बाहर भेजने के बाद भी वह शहर में आकर जुआ खेल रहा था, जिसकी सूचना पर बस्तर पुलिस ने कारर्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्तर पुलिस के द्वारा जिला बदर किये गए आरोपी के ऊपर फिर से कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि शासन के द्वारा युवक को जिला से बाहर भेजने के बाद भी वह शहर में आकर जुआ खेल रहा था, जिसकी सूचना पर बस्तर पुलिस ने कारर्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
दरअसल शहर के संतोषी वार्ड में रहने वाले व्यक्ति को बस्तर कलेक्टर के द्वारा 10 अगस्त 2023 को जिला बदर आदेश जारी कर आरोपी संतोष उर्फ़ टिरली को एक वर्ष के लिए बस्तर जिला छोड़ने निर्देश किया गया था, संतोष के द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए जगदलपुर के संतोषी वार्ड में अपने साथियों के साथ मिलकर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। जिसे मौके से गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।
विज्ञापन