फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   accused of stabbing in Dalpat Sagar arrested police caught him from Odisha in Jagdalpur

Jagdalpur: दलपत सागर में चाकूबाजी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से पुलिस ने दबोचा, बाकियों की तलाश जारी

Fri, 16 May 2025 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 May 2025 06:05 PM IST
सार

जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के दलपत सागर के पास 2 दिन पहले 2 गुटों में पुराने विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद चाकूबाजी हुई, जहाँ 2 लोगों को गंभीर हालत में मेकाज में भर्ती किया गया था। 

विज्ञापन
accused of stabbing in Dalpat Sagar arrested police caught him from Odisha in Jagdalpur
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : X @CG_cyberpolice

विस्तार

जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के दलपत सागर के पास 2 दिन पहले  2 गुटों में पुराने विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद चाकूबाजी हुई, जहाँ 2 लोगों को गंभीर हालत में मेकाज में भर्ती किया गया था, वही पुलिस ने इस मामले कों गम्भीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की, जहाँ पुलिस ने ओड़िसा से 2 आरोपी को पकड़ लिया, वही अन्य की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि दलपत सागर के पास एक सैलून में सुमीत पांडेय व उसका दोस्त धीरेंद्र ठाकुर अपना फेशियल करा रहे थे कि तभी अमित शर्मा अपने साथियों के साथ पार्लर में आकर सुमित से विवाद करने लगा, मामला इतना बढ़ गया कि अमित शर्मा व उसके दोस्तों ने अपने हाथ मे रखे चाकू से सुमित के सीने व धीरेंद्र के कमर के पास वार कर दिया, इस घटना में दोनों युवक लहूलुहान हो गए, वही घटना की जानकारी लगते ही शहर में सनसनी फैल गई, घायलों के परिजन के साथ ही दोस्त हॉस्पिटल आ पहुँचे, वही घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे है। 
विज्ञापन


इस घटना को लेकर पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है, जहाँ पुलिस ने ओड़िसा के बोरिगुमा से आरोपी अमित पांडे व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके पास से चाकू , मोटर सायकल आदि भी जब्त किया गया है, आरोपी अमित शर्मा एंव विवेक कश्यप उर्फ गबदू को बोरीगुमा उड़िसा से पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाये, पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटन चाकू, स्प्लेन्डर मोटर सायकल को बरामद कर जप्त किया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया, वही मामले के अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश जारी है,  जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है,  अमित शर्मा के खिलाफ पूर्व में थाना कोतवाली में धारा 3,13 जुआ एक्ट., धारा 294, 323, 506, 307 भादवि., धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, के अलावा थाना बोधघाट में धारा 294, 506, 324, 34 भादवि0, दर्ज किया गया है,  एवं विवेक कश्यप उर्फ गबदू के खिलाफ थाना बोधघाट में धारा 307,34 भादवि0, दर्ज किया गया है।

जादू टोना के शक में ग्रामीण की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

accused of stabbing in Dalpat Sagar arrested police caught him from Odisha in Jagdalpur
आरोपी हुआ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दंतेवाड़ा जिले के थाना-कटेकल्याण क्षेत्र में जादू टोना के शक को लेकर दो युवकों ने ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद जहाँ इलाके में दहशत देखा गया, वही परिजनों के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 15 मई को प्रार्थी बोडडा पोडियामी ग्राम मारजूम जंगलपारा द्वारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 मई की रात्रि में अपने घर के सामने आंगन में सोया था कि रात्रि करीबन 11 बजे आरोपी गुड्डी मुचाकी एवं नंदू मुचाकी निवासी मारजूम के द्वारा पूर्व रंजिश एवं जादू टोना के शक में दोनों एक साथ होकर धारदार टंगिया से गला एवं सिर में प्राण घातक हमला करते हुए हिड़मा पोडियामी की हत्या कर दिए,  प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 103(1), 3(5) बीएनएस दर्ज कर  कार्यवाही करते हुए आरोपी गुड्डी मुचाकी एवं नंदू मुचाकी निवासी मारजूम थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा को 15 मई को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed