{"_id":"6947aa323659f2fcc80c71d5","slug":"a-soldier-was-injured-in-a-shooting-incident-while-returning-from-an-operation-baldev-singh-has-been-admitted-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: ऑपरेशन से लौटते समय गोली लगने से जवान का निधन, बलदेव सिंह को जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: ऑपरेशन से लौटते समय गोली लगने से जवान का निधन, बलदेव सिंह को जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती
Sun, 21 Dec 2025 01:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:39 PM IST
सार
नारायणपुर जिले के कटेनार में रविवार की सुबह ऑपरेशन से लौटने के दौरान अचानक चली गोली से एक जवान का निधन हो गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणपुर जिले के कटेनार में रविवार की सुबह ऑपरेशन से लौटने के दौरान अचानक चली गोली से एक जवान का निधन हो गया। गोली लगने के बाद घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ताी कराया गया था जहां इलाज के दौरान जवान का निधन हो गया। मामले की जानकारी देते हुए नारायणपुर एसपी ने बताया कि नक्सलियों की सूचना पर गश्त में टीम निकली हुई थी, जहाँ से वापस लौटने के दौरान जवान को गोली लगी
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि डीआरजी जवान बलदेव सिंह हुर्रा अपने साथियों के साथ वापस ऑपरेशन से लौट रहा था, कड़ेनार कैप से वापसी के दौरान वाहन में चढ़ते समय साथ चल रहे एक साथी के हाथ से बंदूक गिरने से गोली चल गई। मिस फायर से जवान घायल हो गया, घायल को नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था ।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर ने बताया की घायल जवान का निधन हो गया है, जवान वर्ष 2023 अक्टूबर में डीआरजी में जीडी आरक्षक के पद में पदस्थ था, जवान मूलतः मेड़ानार ककोड़ी कांकेर का निवासी था, जवान का शव नारायणपुर लाया गया है, वही परिजनों को भी सूचना दे दिया गया है।
विज्ञापन