{"_id":"6943e042991323e7f20ed2e6","slug":"a-bsf-jawan-committed-suicide-by-shooting-himself-the-reasons-are-unknown-and-the-police-are-investigating-in-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर : बीसएफ के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, कारणों का नहीं चल सका पता, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर : बीसएफ के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, कारणों का नहीं चल सका पता, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 18 Dec 2025 04:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 18 Dec 2025 04:37 PM IST
सार
नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम होरादी में स्थित बीएसएफ कैम्प में तैनात जवान ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही अन्य साथी आ पहुँचे।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम होरादी में स्थित बीएसएफ कैम्प में तैनात जवान ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही अन्य साथी आ पहुँचे, जहाँ उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए सोनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि 17 दिसंबर की शाम 5 बजे के लगभग ड्यूटी के दौरान सचिन कुमार ने अपने सर्विस गन से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। वहीं घटना के बाद साथियों ने बताया कि मृतक सचिन 14 नवंबर को ही अपने घर से छुट्टी मनाकर होरादी कैम्प आया हुआ था, चुकी मृतक को एलएमजी चलाने में माहिर था।
विज्ञापन
इसलिए बार बार उसकी ड्यूटी भी बदला जा रहा है, जिसकी वजह से अन्य साथियों को भी उसके बारे में ज्यादा जानकारी नही थी, फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम के बाद शव घर के लिए भिजवा दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
