फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Irregularities in paddy sale at support price, token of 82 quintals of paddy of a farmer cancelled in CG

CG News: समर्थन मूल्य पर धान विक्रय में गड़बड़ी, किसान के 82 क्विंटल धान का टोकन निरस्त, जानें वजह

Thu, 30 Jan 2025 12:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 30 Jan 2025 12:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला जारी है। अवैध धान तस्करी और धान विक्रय में गड़बड़ी का मामला भी सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय में गड़बड़ी का मामला पकड़ाया है।

विज्ञापन
Irregularities in paddy sale at support price, token of 82 quintals of paddy of a farmer cancelled in CG
समर्थन मूल्य पर धान विक्रय में गड़बड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला जारी है। अवैध धान तस्करी और धान विक्रय में गड़बड़ी का मामला भी सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय में गड़बड़ी का मामला पकड़ाया है। मामले में कार्रवाई करते हुए 82 क्विंटल धान विक्रय का टोकन निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


बिलासपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय में गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है। जिले के संयुक्त टीम ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 82.20 क्विंटल धान का टोकन निरस्त किया है। इसके साथ ही किसान पोर्टल में दर्ज कृषक के धान रकबे को भी विलोपित करा दिया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी, दलालों और कोचियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 
विज्ञापन

 
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर तहसील स्थित महमंद धान उपार्जन केंद्र का नायब तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति महमंद के एक किसान द्वारा कटाए गए 82.20 क्विंटल धान के टोकन के अनुरूप, मौके पर धान की उपलब्धता नहीं पाई गई। इस पर संयुक्त टीम ने तत्काल टोकन निरस्त कर किसान से रकबा समर्पण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed