{"_id":"6a9fb4d2ca755a5353042132","slug":"information-on-private-universities-is-now-a-click-away-governor-ramen-deka-launches-new-web-portal-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक क्लिक पर, राज्यपाल रमेन डेका ने नए वेब पोर्टल का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक क्लिक पर, राज्यपाल रमेन डेका ने नए वेब पोर्टल का किया शुभारंभ
Tue, 08 Sep 2026 12:41 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:41 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा तैयार किए गए नए वेब पोर्टल का सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन में शुभारंभ किया। उन्होंने पोर्टल का क्लिक कर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
राज्यपाल रमेन डेका ने नए वेब पोर्टल का किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों से जुड़ी महत्वपूर्ण और अद्यतन जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा तैयार किए गए नए वेब पोर्टल का सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन में शुभारंभ किया। उन्होंने पोर्टल का क्लिक कर उद्घाटन किया। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष वी.के. गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
नए पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित विभिन्न जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें विश्वविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम, अकादमिक कैलेंडर, प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी, अंकसूची, डिग्री और पिछले वर्षों के परीक्षा परिणाम शामिल होंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालयों द्वारा निर्धारित शुल्क, कार्यरत अधिकारियों, विभिन्न समितियों और उनके सदस्यों तथा पीएचडी शोध-निर्देशकों से संबंधित जानकारी भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।
पारदर्शिता और निगरानी को मिलेगा बढ़ावा
पोर्टल पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020), नैक प्रत्यायन, अन्य विश्वविद्यालयों के साथ हुए एमओयू, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, स्टार्टअप, जॉब ओरिएंटेशन प्रोग्राम, कैंपस प्लेसमेंट और ई-लाइब्रेरी से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही शैक्षणिक स्वीकृतियों, स्वीकृत एवं रिक्त पदों की जानकारी भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से निजी विश्वविद्यालयों की गतिविधियों में पारदर्शिता बढ़ेगी और विद्यार्थियों तथा आम लोगों को आवश्यक जानकारी आसानी से मिल सकेगी। साथ ही आयोग के स्तर पर विश्वविद्यालयों की गतिविधियों की प्रभावी निगरानी में भी मदद मिलेगी।
वेब पोर्टल: cgpurc.cgstate.gov.in