फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   infections is incresing in 5 patients eye who came aiims for eye surgery

AIIMS में आंखों का ऑपरेशन करवाने आए थे मरीज, अब आंखें खराब होने का बढ़ा खतरा

Mon, 09 Apr 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
infections is incresing in 5 patients eye who came aiims for eye surgery

रायपुर के अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरूवार को 5 मरीजों की मोतियाबिंद की सर्जरी की गई। अगले ही दिन शुक्रवार को मरीजों की आंखें लाल हो गईं जिसके बाद दोबारा ऑपरेशन किया गया। लेकिन दोबारा सर्जरी करने के बाद मामला और भी ज्यादा बिगड़ गया। यह ऑपरेशन नेत्र रोग विभाग की डॉक्टर लिपी चक्रवर्ती ने गुरूवार सुबह 11 बजे किए थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामकृष्ण सोनी, कुशाल सिंह, मानवेंद्र बनवाल, तिलक कोठारे और योगेश पांडेय अपने मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए गुरूवार को यहां भर्ती हुए थे। उनकी आंखों की स्थिति दूसरी बार ऑपरेशन करने के बाद शनिवार को और भी ज्यादा खराब हो गई। सभी मरीजों की आंखों में मवाद आने लगा जिसके बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को जब मरीजों की आंखों की पट्टियां खोली गईं तो पता चला कि उनकी आंखें लाल थीं। दो बार ऑपरेशन करने के बाद भी अब संक्रमण इतना फैल चुका है कि उनकी आंखें खराब होने तक का खतरा है। बावजूद इसके मरीजों की शनिवार सुबह 11 बजे अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए कहा कि आंखें ठीक भी नहीं हुई हैं और अस्पताल वालों ने छुट्टी दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed