{"_id":"637f5bd9c123dd461a3fe7b2","slug":"indian-railway-sarnath-express-will-be-canceled-for-75-days-in-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशंका ने लगाया ट्रेनों में ब्रेक: सारनाथ एक्सप्रेस तीन माह में 75 दिन रहेगी रद्द, रेलवे ने कहा- कोहरे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशंका ने लगाया ट्रेनों में ब्रेक: सारनाथ एक्सप्रेस तीन माह में 75 दिन रहेगी रद्द, रेलवे ने कहा- कोहरे की आशंका
Thu, 24 Nov 2022 05:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:28 PM IST
सार
करीब 20 दिन पहले भी रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 44 ट्रेनों को 5 से 17 नवंबर तक रद्द किया था। यह फैसला विकास कार्यों की बात कहते हुए किया गया। इसके चलते हावड़ा-मुंबई रुट की 15 और कटनी-भोपाल रुट की 24 ट्रेनों को निरस्त कर दी गई थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। इस बार रेलवे ने सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को तीन माह में 75 दिन के लिए निरस्त किया है। खास बात यह है कि उत्तर-पूर्व रेलवे की ओर से यह फैसला कोहरे की आशंका के चलते लिया गया है।
विज्ञापन
इन तिथियों पर रद्द रहेगी 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस
- दिसंबर में : 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 व 31
- जनवरी में : 2, 4, 7, 9, 11, 14, 15, 18, 21, 23, 25, 28 व 30
- फरवरी में : 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25 व 27
15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस
- दिसंबर में : 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 व 29
- जनवरी में : 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 व 31
- फरवरी में : 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 व 28