देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आज राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री साय प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।
2 of 8
बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तिरंगा लहराया और परेड की सलामी ली।
- फोटो : अमर उजाला
अरुण साव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली
बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके डिप्टी सीएम साव प्रदेश के नाम सीएम के संदेश का वाचन कर रहे।
3 of 8
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
- फोटो : अमर उजाला
जगदलपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली
जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान ताड़मेटला में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन भी किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री में अपने उद्बोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। साथ ही बताया कि बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पामेड़ में बैंक की शुरुआत की गई है। वहीं 20 माह जवानों ने 450 नक्सलियों को मार गिराया है, 1578 को गिरफ्तार किया गया है। मार्च 2026 में देश नक्सलमुक्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा 1589 नक्सलियों ने हथियार छोड़ चुके है। 50 बंद स्कूल फिर से खोले गए है। 327 गावों में बुनियादी सुविधाएं मिली है।
4 of 8
जीपीएम में बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक ने ध्वजारोहण किया।
- फोटो : अमर उजाला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गुरुकुल खेल परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी एवं पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद तीनों ने परेड का निरीक्षण किया। 79 स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं शासकीय कर्मचारीयों के साथ पुलिस विभाग, वन विभाग, NCC, NSS, के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
5 of 8
कोरबा में कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा में कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कलेक्टर अजीत वसंत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए। कलेक्टर वसंत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया।