फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Indecent Dance On Dussehra In Chhattisgarh; BJP Leaders Blew Rupees In Korba

Chhattisgarh: BJP नेता की अश्लील हरकत, टिप-टिप बरसा पानी... में लड़कियों पर बरसाए नोट; कांग्रेस बोली-शर्मनाक

Sat, 08 Oct 2022 01:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Oct 2022 01:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में दशहरे पर हुए अश्लील डांस और कांग्रेस नेताओं के नोट उड़ाने के विवाद के बीच अब BJP नेता का कोरबा जिले में ऐसा ही वीडियो वायरल है। 

विज्ञापन
Indecent Dance On Dussehra In Chhattisgarh; BJP Leaders Blew Rupees In Korba
कोरबा में दशहरा पर डांस के दौरान लड़कियों पर नोट उड़ाते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में दशहरा पर अश्लील डांस और कांग्रेसी नेताओं के नोट उड़ाने के विवाद के बाद अब कोरबा जिले का एक वीडियो वायरल है। इसमें मंच पर लड़कियां 'टिप-टिप बरसा पानी...' गाने पर डांस कर रही हैं, और भाजपा नेता उन पर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भी दशहरा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसके बाद अब कांग्रेस के निशाने पर BJP आ गई है। कांग्रेस ने कहा है कि संस्कारी पार्टी की अशोभनीय हरकत है। 
विज्ञापन


मंच पर चढ़े BJP पार्षद
दरअसल, कटघोरा में 5 अक्तूबर को रावण दहन कार्यक्रम था। इस बार कार्यक्रम बस स्टैंड में न होकर हाईस्कूल स्टेडियम मैदान में था। रावण का पुतला दहन के बाद मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें बाहर से लड़कियों को डांस करने के लिए बुलाया गया था। यहां भी लड़कियां बोल्ड डांस करने मंच पर उतर गईं। बताया जा रहा है कि इस दौरान BJP पार्षद मंच पर चढ़ आए। उन्होंने लड़कियों पर नोटों की बारिश शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने अश्लील हरकतें भी की। 
विज्ञापन


कांग्रेस बोली-संस्कारी पार्टी के नेता की अशोभनीय हरकत
इसे लेकर अब कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. शेख इश्तियाक तंज कसते हुए कहा कि एक संस्कारी पार्टी BJP के पार्षद का मंच पर डांसरों के ऊपर नोट बरसना एक अशोभनीय हरकत और काफी शर्मनाक है। पार्टी को इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए। एक गरिमामय मंच पर इस तरह की करतूत से कार्यक्रम की शोभा भंग होती है। इस तरह की हरकत से समाज पर गलत संदेश जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: रावण दहन पर अश्लील डांस, कांग्रेस नेताओं ने उड़ाए नोट; BJP बोली-ये कौन सा गांधीवाद

कांग्रेस नेताओं ने उड़ाए थे अश्लील डांस पर नोट
इससे पहले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां क्षेत्र के जनपद पंचायत ग्राउंड में दशहरा के दिन ही कांग्रेस विधायक और नेताओं की मौजूदगी में अश्लील डांस हुआ। मंच पर 'टनाटन टूरी..' गाने पर हुए लड़कियों के बोल्ड डांस पर कांग्रेस नेताओं ने नोट उड़ाए थे। इस दौरान अफसर मंच पर बैठे थे। इसका वीडियो सामने आने के बाद BJP ने पूछा था कि यह कौन सी संस्कृति और गांधीवाद है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed