फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Income Tax department is conducting searches at multiple locations in Chhattisgarh

Income Tax Raid: छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में IT का छापा, भारी फोर्स तैनात

Thu, 30 Jun 2022 11:02 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अजय सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Income Tax department is conducting searches at multiple locations in Chhattisgarh
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Digital

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दो बड़े कारोबारियों के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापे मारे। इस सर्च अभियान में 600 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी तैनात होने की बात आ रही है। बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस भी तैनात है। आईटी विभाग की टीमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साथ-साथ कवर्धा, जशपुर, बिलासपुर, राजगढ़ और दुर्ग जिलों में कारोबारियों की संपत्ति और कमाई की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


बताया जाता है कि आईटी टीमों ने जैसे कारोबारियों के यहां छापे मारे, अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रायपुर के रोमांस्क्यु विला, अशोका रत्न और पंडरी स्थित होटल पुनीत में सर्च की कार्यवाही की गई है। आईटी विभाग की टीमें सुबह सात बजे ही छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गई थी।
विज्ञापन


जशपुर में ठेकेदार विनोद जैन और उनके रिश्तेदार मुकेश जैन के घर नौ गाड़ियों में आईटी के करीब 20 लोगों की टीम पहुंची थी। कवर्धा में भी तीन ठेकेदारों के घर पर एक साथ दबिश दी गई. भोपाल और रायपुर से टीमें वहां पहुंची थी। कवर्धा में ठेकेदार विनोद अग्रवाल और नितेश अग्रवाल सहित कुछ अन्य के ठिकानों पर सर्च की कार्यवाही की गई।     
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग ने कांग्रेस-शासित छत्तीसगढ़ में फरवरी, 2020 में चौरसिया के घर समेत कई लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर राज्य में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed