फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Inauguration of Gandhi Craft Market at Town Club Ground Jagdalpur

CG: टाऊन क्लब ग्राउंड में गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ, सांसद महेश कश्यप ने किया उद्घाटन

Thu, 06 Mar 2025 03:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्रक, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्रक, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 06 Mar 2025 03:01 PM IST
सार

दंतेश्वरी मंदिर के टाऊन क्लब ग्राउंड में गांधी शिल्प बाजार, हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री मेला का आयोजन किया गया। गांधी शिल्प बाजार का यह आयोजन 10 मार्च तक रोजाना सुबह 10 से रात 9 बजे तक जारी रहेगा।
 

विज्ञापन
Inauguration of Gandhi Craft Market at Town Club Ground Jagdalpur
सांसद महेश कश्यप ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्थित टाऊन क्लब ग्राउंड में गांधी शिल्प बाजार, हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री मेला का आयोजन किया गया है। यहां देश के कोने-कोने से आए हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा निर्मित अनूठे एवं उत्कृष्ट उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका आज बस्तर सांसद महेश कश्यप ने फीता काट कर शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति और सम्मानित अतिथि भी शामिल हुए। अपने उद्घाटन भाषण में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि गांधी शिल्प बाजार जैसी प्रदर्शनियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों से कारीगरों से जुड़ने और उनके काम का समर्थन करने का भी आग्रह किया। 
विज्ञापन


गांधी शिल्प बाजार कारीगरों के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करने और व्यापक दर्शकों से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। प्रदर्शनी में भारत के कई राज्यों के कारीगरों और बुनकरों के 20 शिल्प रूप शामिल हैं, जिनमें हाथ से बुने हुए वस्त्र, बेंत और बांस के शिल्प, मिट्टी के बर्तन, पत्थर की नक्काशी और बहुत कुछ दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी शिल्प बाजार का यह आयोजन 10 मार्च तक रोजाना सुबह 10 से रात 9 बजे तक होगा। गांधी शिल्प बाजार में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट व शिल्प सामग्री मिलेगी। गांधी शिल्प बाजार का विशेष आकर्षण कोसा साड़ी, ब्लॉक प्रिंट, लेदर क्राफ्ट, ढोकरा शिल्प, ज्वेलरी, बस्तर शिल्प, बांस शिल्प, एम्ब्रायडरी वर्क, चंदेरी साड़ी, टेराकोटा, ओडिशा पट्टचित्र, कालीन सिल्क, बनारसी साड़ी, जूट क्राफ्ट, वुड क्राफ्ट आदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed