फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   In Chhattisgarh, BJP will lure angry or rebel leaders during Mahasampark Abhiyan

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में BJP का न हो कर्नाटक जैसा हाल, इसलिए दावत खिला कर मनाएंगे रूठे नेताओं को

Tue, 23 May 2023 03:05 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 23 May 2023 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Chhattisgarh: केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज को बताने के लिए 30 मई से 30 जून तक विशेष अभियान पूरे देशभर में चलाया जाएगा। इसमें चुनावी राज्यों में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन विशेष कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में भाजपा के बड़े नेता नाराज पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश करेंगे...
loader
In Chhattisgarh, BJP will lure angry or rebel leaders during Mahasampark Abhiyan
Chhattisgarh BJP- 9 years of Modi Government - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

कर्नाटक चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा ने हिंदी पट्टी के अहम राज्यों में फोकस करना शुरू कर दिया है। इन राज्यों में पार्टी पांच माह पहले ही चुनावी मोड में आ गई है। न सिर्फ विधानसभा चुनाव, बल्कि लोकसभा चुनावों के लिए भी रणनीति बनानी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में भी इस साल विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। इसलिए पार्टी यहां दोगुनी ताकत के साथ तैयारी कर रही है। मध्यप्रदेश के फॉर्मूले की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी भाजपा रूठे नेताओं को घर जाकर मनाएगी। साथ ही घर-घर संपर्क अभियान के तहत प्रदेश के नेता मतदाताओं के घर जब दस्तक देंगे, तो उन्हें एक मिस्ड कॉल भी करना होगा, ताकि ये पता चल सके कि भाजपा नेता वोटर्स के घर पहुंचे हैं।  





 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: मोहन मरकाम बोले- कांग्रेस महाअधिवेशन पर BJP की टिप्पणी स्तरहीन हरकत, घबराई हुई है भाजपा

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज को बताने के लिए 30 मई से 30 जून तक विशेष अभियान पूरे देशभर में चलाया जाएगा। इसमें चुनावी राज्यों में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन विशेष कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में भाजपा के बड़े नेता नाराज पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा हर जिले में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी आयोजित होगा। लोकसभा से लेकर बूथ स्तर तक आयोजन होंगे।

अमर उजाला से चर्चा में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता कहते हैं कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हर आयोजनों की तैयारियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। इस साल छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा के चुनाव हैं। लिहाजा यहां विधानसभा की दृष्टि से भी इस अभियान पर काम किया जा रहा है। 30 मई से अलग-अलग कार्यक्रम पूरे प्रदेश में शुरू हो जाएंगे। कार्यकर्ता लोगों के घर-घर संपर्क करेंगे। इसके अलावा पार्टी के दिग्गज नेता पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाकर भोजन भी करेंगे।  

इन कार्यक्रमों के जरिए जोड़ेंगे जनता को

21 जून को होने वाले योग दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। योग दिवस के कार्यक्रमों में मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को बताया जाएगा। प्रदेश की हर विधानसभा के स्तर पर ये आयोजन होंगे। वहीं, 23 जून को पीएम मोदी के साथ पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 10 लाख बूथों पर होगा।

इस बीच 25 जून को भाजपा आपातकाल की याद दिलाएगी। इसके लिए विशेष आयोजन की तैयारी की जा रही है। यह आयोजन लोकसभा क्षेत्र के मुख्य विधानसभा में आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय टोली का एक सदस्य अनिवार्य रूप से रहेगा। इसमें बुद्धिजीवियों को बुलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए बताया जाएगा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैसे नष्ट किया। इस पर डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इसके अलावा पार्टी आगामी दिनों में व्यापारी सम्मेलन भी आयोजित करेगी। हर लोकसभा सीट पर ये सम्मेलन आयोजित होंगे। इसके साथ ही विकास तीर्थ होगा, जिसमें विधानसभा के विकास के स्थान पर लेकर जाएंगे। चुनाव को देखते हुए पार्टी इस बार सोशल मीडिया पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। पार्टी लगातार इन्फ्लुएंसर्स पर नजर रख रही है। इसके लिए बाकायदा इन्फ्लुएंसर्स से एक परफॉर्मा भरवाया जाएगा। ये देखा जाएगा कि कौन से लोग हैं, जिनकी पोस्ट पर ज्यादा प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। किस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 29 मई को राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री या राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भोजन करेंगे। इसमें उन्हें विकास की पीपीटी दिखाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Chhattisgrah: इन दो बड़े आयोजनों के जरिए भूपेश बघेल दिखाएंगे अपनी ताकत, मिशन 2023 के लिए अहम हैं ये कार्यक्रम

खिलाड़ी से लेकर कलाकार के जाएंगे घर

प्रदेश के एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने नाम न छापने के अनुरोध पर अमर उजाला से चर्चा में कहा कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की दृष्टि से दो सदस्यों की अभियान समिति बनेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री या पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी, सदस्य या वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी मिलेगी। वहीं, केंद्र व प्रदेश में सात सदस्यों की, जिले में छह, मंडल में चार सदस्यों की समिति बनेगी। प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं की जिम्मेदारी होगी कि हर लोकसभा के 250 प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों की लिस्ट बनाए। हर लोकसभा से 10 लोग तय किए जाएंगे, जो इन 250 लोगों से संपर्क करेंगे। इसके अलावा कलाकार, खिलाड़ी, उद्योगपति, शहीद व प्रसिद्ध परिवारों से भी संपर्क होगा, जिन्हें भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed