Chhattisgarh: मोहन मरकाम बोले- कांग्रेस महाअधिवेशन पर BJP की टिप्पणी स्तरहीन हरकत, घबराई हुई है भाजपा
मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस का अधिवेशन देश की राजनीति को हमेशा से नई दिशा देते आया है। आजादी के पहले कांग्रेस के अधिवेशन में ही देश की स्वतंत्रता की लड़ाई की कार्ययोजना बनाई जाती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन पर भाजपा द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई पोस्ट भाजपा की स्तरहीन हरकत है। भाजपा कांग्रेस के अधिवेशन से घबराई हुई है। इसीलिए वह अब अनर्गल और अमर्यादित आचरण पर उतर आई है। आरोप लगाया कि भाजपा धार्मिक विद्वेष भड़का कर सांप्रदायिकता फैलाकर देश की गंगा-जमुनी तहजीब पर प्रहार करके मतों का ध्रुवीकरण करने की राजनीति करती है। देश के आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक विकास के लिए भाजपा का कभी कोई विजन नहीं रहा।
मोहन मरकाम ने आगे कहा कि भाजपा अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में भी धार्मिक एजेंडे पर ही विमर्श करती है। राजनैतिक दल के रूप में भाजपा अधिवेशन और अधिवेशन में किए जाने वाले कार्यो से पूरी तरह से अनजान है या उसका इसका ज्ञान ही नहीं है। इसलिए वह कांग्रेस के अधिवेशन पर स्तरहीन टिप्पणी करने का दुस्साहस कर रही है।
उन्होंने कहा कि 15 सालों तक छत्तीसगढ़ को अवैध वसूली का गढ़ बनाकर तथा नागपुर को भाजपा वसूली का गढ़ बना चुकी। भाजपा अवैध वसूली की मानसिकता से अभी निकल नही पाई है। 36000 करोड़ का नान घोटाला और पनामा पेपर वाले दल की मानसिकता ही घोटालेबाजी की है।
कांग्रेस का अधिवेशन देश की राजनीति को हमेशा से नई दिशा देते आया है। आजादी के पहले कांग्रेस के अधिवेशन में ही देश की स्वतंत्रता की लड़ाई की कार्ययोजना बनाई जाती थी। कांग्रेस का अधिवेशन सिर्फ कांग्रेस ही नही देश के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। देश की जनता विभिन्न ज्वलंत विषयों पर कांग्रेस की राय और नीतियों की तरफ उत्सुकता से देख रही है।