{"_id":"5d7f82638ebc3e01475793e5","slug":"in-chhattisgarh-after-villages-now-mobile-medical-teams-will-treat-people-in-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः गांवों के बाद अब शहरों में भी मोबाइल मेडिकल टीमें करेंगी लोगों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः गांवों के बाद अब शहरों में भी मोबाइल मेडिकल टीमें करेंगी लोगों का इलाज
Mon, 16 Sep 2019 06:20 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 16 Sep 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल मेडिकल टीम
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शहरी झुग्गी बस्ती क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल टीम से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ के वनांचलों और दूरस्थ इलाकों के हाट-बाजारों में मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा किए जा रहे इलाज के अच्छे परिणाम को देखते हुए सरकार इसे शहरी स्लम क्षेत्रों में भी शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 13 नगर निगमों के स्लम क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मोबाइल मेडिकल टीम मौजूद रहकर लोगों का इलाज करेगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कुछ जरूरी जांच के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी दी जाएंगी। गांधी जयंती पर आगामी दो अक्टूबर से मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम वाले सभी जिलों के कलेक्टरों को इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 13 नगर निगमों में करीब एक लाख 71 हजार परिवार स्लम क्षेत्रों में रहते हैं। इन परिवारों के लगभग सात लाख 80 हजार लोगों के उपचार की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए सरकार मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही मोबाइल मेडिकल टीम उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के लिए शुरूआती तौर पर रायपुर नगर निगम में तीन, भिलाई और कोरबा में दो-दो तथा अन्य नगर निगमों में एक-एक मोबाइल मेडिकल टीमें तैयार करने का निर्देश दिया है।उन्होंने इसके लिए सर्वसुविधायुक्त जगह के चयन, आवश्यक साफ-सफाई, बिजली, पानी, फर्नीचर, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था, मोबाइल मेडिकल टीम के गठन और पर्याप्त मात्रा में दवाईयों के भंडारण का निर्देश दिया है।