फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Illegal liquor supply busted, police arrest three smugglers, seized country liquor worth Rs 48,000 in Raipur

Raipur: अवैध शराब सप्लाई का खुलासा, पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, 48 हजार रुपये की देशी शराब जब्त

Tue, 06 Jan 2026 06:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 06 Jan 2026 06:50 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 480 पौवा देशी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 48 हजार रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Illegal liquor supply busted, police arrest three smugglers, seized country liquor worth Rs 48,000 in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 480 पौवा देशी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 48 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ में शराब को कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया की बताई है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्र में कुछ लोग अवैध शराब लेकर कहीं ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्धों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
विज्ञापन


पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में अपने नाम गोपी सागर, नरेन्द्र सागर और विक्की बेहरा निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा उनके पास रखी बोरियों की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में देशी शराब मिली। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर तीनों कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद शराब मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया की है और उसी के कहने पर वे शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मुकेश गुप्ता कोतवाली थाना का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ गंभीर अपराधों सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्तमान में नारकोटिक एक्ट और आबकारी एक्ट के मामलों में फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना गंज में उनके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

गिरफ्तार आरोपी
  • गोपी सागर (27 वर्ष), निवासी उत्कल नगर, कालीबाड़ी, थाना कोतवाली, रायपुर
  • नरेन्द्र सागर (24 वर्ष), निवासी नेहरू नगर, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर
  • विक्की बेहरा उर्फ उमेश (23 वर्ष), निवासी कालीबाड़ी, नेहरू नगर ढलान, थाना कोतवाली, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed