{"_id":"576e2d584f1c1b0f32b495ab","slug":"i-feel-as-if-my-kids-have-got-selected-for-iit-says-raman-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 आदिवासी बच्चों के IIT में चयन पर रमन सिंह ने दिया मैकबुक, जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 आदिवासी बच्चों के IIT में चयन पर रमन सिंह ने दिया मैकबुक, जताई खुशी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
'मेरे बच्चों ने नाम रौशन कर दिया'
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के 27 आदिवासी छात्रों ने भारतीय प्रोद्योगिकी शिक्षण संस्था (आईआईटी) की परीक्षा पास की है। बच्चों के चयन पर सूबे के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने खुशी जाहिर की। सीएम ने अपने हाथों से सभी चयनित बच्चों को मैकबुक प्रदान की। मैकबुक एप्पल कंपनी का महंगा लैपटॉप है जिस पर कठिन से कठिन प्रोजेक्ट का काम आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन
रमन सिंह ने कहा ''हमारे 27 आदिवासी बच्चों का आईआईटी में चयन सरकार के लिए बड़ी उपलब्धी है।''
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा ''हम ज्यादा से ज्यादा आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, अभी हमारे 27 बच्चे सफल हुए हैं, हम चाहते हैं कि आगे ये आंकड़ा 100-200 तक पहुंचे।
विज्ञापन
रमन सिंह ने कहा कि ''मैं बहुत खुश हूं, लगता है कि जैसे मेरे खुद के बच्चों ने आईआईटी में चयन पाया हो। सभी बच्चों को बहुत-बहुत बधाई।''
आईआईटी में चयन पाने वाले इन 27 आदिवासी बच्चों की सफलता में राज्य के आदिवासी कल्याण विभाग की पहल 'प्रयास' का बड़ा हाथ रहा है।