फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband strangled his wife to death in Balod

कातिल पति: पत्नी को पहले बेड पर लिटाया... साड़ी से बांधे हाथ-पैर, फिर गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 10:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Oct 2024 10:49 PM IST
सार

बालोद जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था, इसी के चलते उसने उसकी हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Husband strangled his wife to death in Balod
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरुर थाना क्षेत्र में चरित्र शंका में अपनी पत्नी कि हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने गमछे से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी पति अर्जुन राम मंडावी को थाना पुरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव के कोटवार मुकेश कुमार टाण्डे ने थाना आकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपराध पंजीबद्ध कराया। जहां उसने बताया कि अर्जुन राम मण्डावी (33) ने अपनी पत्नी अंजलि मण्डावी को चरित्र शंका पर अपने घर के कमरे में पलंग पर लेटाकर उसके हाथ-पांव बांधकर अपने पास रखे गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गांव ने यह खबर आग की तरह फेल गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचकर देखा तो अर्जुन की पत्नी कमरे में पलंग पर मृत हालत में पड़ी थी। उसके हाथ व पैर साड़ी से बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ से शुरू की। उसने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। गुस्से आकर उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed