फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband killed wife for not cooking

Kawardha: खाना नहीं बनाने पर पति ने उतारा था मौत के घाट, रिश्तेदारों को मौत का कारण मिर्गी का दौरा बताया

Mon, 13 Feb 2023 11:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 13 Feb 2023 11:11 PM IST
सार

मृतक महिला के पिता सखरू बैगा ने अपनी बेटी के गर्दन में चोट के निशान देखा। इस पर पति सुरेश बैगा ने मिर्गी आने के दरमियान चोट लगना बताया। आरोपी सुरेश बैगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Husband killed wife for not cooking
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा जिले में खाना नहीं बनाने की वजह से पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मामला कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित थाना चिल्फीघाटी के ग्राम राजाढार का है, हत्या के बाद उसने पत्नी की मौत का कारण मिर्गी का दौरा पड़ना बताया। फिर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच किया तो पुरा खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


मामले में आरोपी सुरेश बैगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार, इस मामले में सखरू बैगा पिता मरार बैगा उम्र 60 वर्ष ग्राम तुरैयाबाहरा ने थाने में जानकारी दी कि उसके दामाद सुरेश बैगा द्वारा सात फरवरी को शाम चार बजे गांव में आकर बताया कि उनकी बेटी इंद्रावती उर्फ फदालो की मौत मिर्गी आने से हो गई है। पिता सखरू बैगा ने अपनी बेटी के गर्दन में चोट के निशान देखा। इस पर पति सुरेश बैगा ने मिर्गी आने के दरमियान चोट लगना बताया। इसके दूसरे दिन सात फरवरी को रितिरिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में जब लोगों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा हुई तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच की। जिसमें सामने आया कि आरोपी पति सुरेश बैगा ने सात फरवरी को घर मे बच्चों व स्वयं के लिए खाना नही बनाने से गुस्से में आकर लकड़ी के डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed