फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband killed his wife, revealed in DNA test, accused arrested in Raipur CG

Raipur: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, डीएनए टेस्ट में हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 07:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 04 Aug 2023 07:41 PM IST
सार

रायपुर शहर में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी 1 साल से बेखौफ होकर घूम रहा था। पूछताछ पर गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करता रहा। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Husband killed his wife, revealed in DNA test, accused arrested in Raipur CG
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर शहर में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी 1 साल से बेखौफ होकर घूम रहा था। पूछताछ पर गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करता रहा। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुढ़ियारी थाने क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


बीते साल पुलिस को जानकारी मिली कि गुढ़ियारी थाने क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने पाया कि महिला की लाश संदिग्ध तरह से पड़ी हुई थी। इस पर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। इस पर डॉक्टर ने मृतका देव शाह की मौत दम घुटने से होना बताया, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 488/22 धारा 302 रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद गुढ़ियारी पुलिस अज्ञात आरोपी की पाटासाजी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मृतका के पति से इस घटना के बारे में पूछताछ की जिस पर उसने गोलमाल जवाब देकर पुलिस को भटकाता रहा। वहीं बयान बदल-बदल कर घूमाता रहा। पुलिस ने जांच में देखा कि पति सागर की गर्दन के दोनों ओर खरोंच और चोट के निशान थे। इस पर पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की लेकिन सच्चाई सामने नहीं आने पर उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर ने बताया कि मृतका के हाथ के नाखून से प्राप्त संदेही के टिशू को सुरक्षित रखा गया था। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टिशू को डीएनए टेस्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने टिशू को लक्ष्मी सागर शाह के डीएनए मिलना बताया। इस पर गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी सागर को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed