फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   husband killed his wife by hitting her with brick in jashpur

Jashpur: पत्नी को लात-घूंसों से पीटा, फिर ईंट से मार-मारकर ले ली जान, दो साल पहले की थी लव मैरिज

Tue, 13 Dec 2022 04:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Dec 2022 04:23 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी साथ बैठकर ही शराब पीते थे। इस दौरान चरित्र शंका के चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था। रात को भी दोनों का शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया। इसके बाद सुरेश गुस्से में आ गया और उसने सुमित्रा को पहले लात-घूंसे से पीटा। फिर ईंट से वारकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
husband killed his wife by hitting her with brick in jashpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी को लात-घूंसों से पीटा। फिर ईंट से हमला कर दिया। उसे तब तक ईंट मारता रहा, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। इसके बाद वहीं शव के पास बैठ रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दो साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
जानकारी के मुताबिक, सुरेश राम और सुमित्रा बाई ने करीब दो साल पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों रेमते गांव निवासी सुगनी बाई के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि देर रात गांव के लोगों ने सुरेश के घर से मारपीट और चिल्लाने की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सुमित्रा बाई का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा हुआ था। वहीं पास में सुरेश राम बैठा था। 
विज्ञापन




चरित्र पर संदेह करता था सुरेश
पुलिस पूछताछ में सुरेश राम ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। सामने आया है कि शादी के दो साल बाद भी दोनों के कोई संतान नहीं थी। इसके चलते सभी लोग सुरेश को ताना मारते थे। इससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। अक्तूबर में सुरेश मजदूरी करने गुजरात गया था। करीब डेढ़ माह बाद 28 नवंबर को घर लौटा। पुलिस का कहना है कि इसके बाद से वह पत्नी के चरित्र पर भी संदेह करने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने के दौरान दोनों में हुआ विवाद
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी साथ बैठकर ही शराब पीते थे। इस दौरान चरित्र शंका के चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था। रात को भी दोनों का शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया। इसके बाद सुरेश गुस्से में आ गया और उसने सुमित्रा को पहले लात-घूंसे से पीटा। फिर ईंट उठाकर तक तक मारता रहा, जब तक सुमित्रा की मौत नहीं हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed