फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband broke the relationship by saying 'Triple Talaq' on phone from Kuwait, accused husband arrested from Na

Raipur News: कुवैत से फोन पर 'तीन तलाक' कहकर तोड़ा रिश्ता, नागपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी पति

Sat, 06 Jun 2026 07:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 06 Jun 2026 07:00 PM IST
सार

विदेश में रहकर पत्नी को फोन पर तीन तलाक देने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Husband broke the relationship by saying 'Triple Talaq' on phone from Kuwait, accused husband arrested from Na
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश में रहकर पत्नी को फोन पर तीन तलाक देने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर रायपुर पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसका पति रोजगार के लिए कई वर्ष पहले कुवैत चला गया था। विदेश में रहने के दौरान उसने परिवार से दूरी बना ली और पत्नी व बच्चों की जिम्मेदारियों से भी किनारा कर लिया। महिला का कहना है कि हाल ही में फोन पर हुई बातचीत के दौरान पति ने विवाद के बाद तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने की बात कही और उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी भारत लौट आया है। तकनीकी निगरानी और सूचना तंत्र की मदद से उसका लोकेशन नागपुर में ट्रेस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने नागपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान आरोपी ने विरोध करने का प्रयास किया और पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। हालांकि टीम ने उसे काबू में लेकर रायपुर ले आई। जांच के दौरान एक और पहलू सामने आया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के समय आरोपी की मां एक नाबालिग बच्ची को साथ लेकर वहां से चली गई। बच्ची और महिला का पता लगाने के लिए अलग से प्रयास किए जा रहे हैं।


फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं उसने पत्नी और बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से बचने के लिए इस तरह का कदम तो नहीं उठाया। मामले से जुड़े सभी तथ्यों और पारिवारिक विवाद के पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed