फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband arrested for abetting wife's suicide for dowry in Janjgir-Champa

Janjgir-Champa: दहेज के लिए प्रताड़ित करता था पति, शिक्षाकर्मी ने खुद को आग लगाकर जान दे दी; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 07:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Mar 2023 07:56 PM IST
सार

प्रथम दृष्टया दहेज मृत्यु होने पाए जाने पर आरोपी पति संतोष सिंह मरकाम को सूरजपुर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Husband arrested for abetting wife's suicide for dowry in Janjgir-Champa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लटिया की रहने वाली महिला हेमलता मरकाम  (39) ने खुद को आग लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला को पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इसके चलते महिला ने आत्महत्या की है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि लटिया की रहने वाली हेमलता मरकाम शिक्षाकर्मी थी। उसकी शादी बतरा के रहने वाले ठेकेदार संतोष सिंह मरकाम के साथ हुई थी। दोनों का आठ माह का एक बच्चा है। आरोपी संतोष सिंह मरकाम दहेज के नाम पर अपनी पत्नी हेमलता से लड़ता झगड़ता था। रोजाना ताने मरता रहता था। दहेज की बातकर मानसिक रूप से परेशान करता और मारपीट किया करता था।
विज्ञापन


आरोप है कि इससे परेशान होकर तीन जनवरी को हेमलता मरकाम ने खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। उस समय पति भी मौजूद था, लेकिन उसने बचाने का प्रयास नहीं किया। आग लगने से  गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी, शरीर झुलस चुका था। जिसके बाद इलाज के लिए बर्न एंड ट्रामा रिसर्च सेंटर बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां 17 जनवरी को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना तारबहार जिला बिलासपुर में बिना नंबरी मर्ग कायम किया गया और कार्यपालक दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के बाद मृतिका के परिजनों से पूछताछ करने पर बताया गया कि पति संतोष सिंह मरकाम का अन्य महिला के साथ संबंध भी है। दहेज के नाम से रोजाना प्रताड़ित किया करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed