फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hurt by video going viral the girl cut her hand got dozens of stitches in Jashpur

जशपुर: अश्लील वीडियो वायरल होने से आहत युवती ने काट लिया हाथ, लगे दर्जनों टांके, हालत गंभीर

Tue, 24 Jun 2025 07:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 24 Jun 2025 07:58 PM IST
सार

सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल ने एक मासूम किशोरी को मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की एकतरफा वासना और डिजिटल उत्पीड़न से तंग आकर एक किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश की है। 

विज्ञापन
Hurt by video going viral the girl cut her hand got dozens of stitches in Jashpur
युवती ने काटा हाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल ने एक मासूम किशोरी को मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की एकतरफा वासना और डिजिटल उत्पीड़न से तंग आकर एक किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश की है। आरोपी युवक ने किशोरी की तस्वीर को अश्लील वीडियो में जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह देखकर मानसिक रूप से टूट चुकी किशोरी ने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। गनीमत रही कि परिजन समय रहते उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और हाथ पर दर्जनों टांके लगे हैं।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, युवक की दो साल पहले किशोरी से मामूली बातचीत हुई थी। इसके बाद वह सोशल साइट्स के जरिए किशोरी पर दबाव बनाने लगा कि वह उससे मिले। जब किशोरी ने दूरी बना ली, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियाँ देना शुरू कर दीं। मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी ने किशोरी की फोटो को एडिट कर अश्लील वीडियो के साथ सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। मानसिक प्रताड़ना से थक हारकर किशोरी ने खुद को नुकसान पहुंचाने का खौफनाक कदम उठाया।

विज्ञापन


परिजनों की तत्परता से किशोरी की जान तो बच गई, लेकिन यह मामला साइबर क्राइम और एकतरफा जुनून के घातक परिणामों को उजागर करता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed