{"_id":"6a197f575f89df2367033dd9","slug":"hooliganism-inside-a-raipur-colony-youth-attacked-with-a-stick-cctv-footage-goes-viral-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: रायपुर में कॉलोनी के भीतर गुंडागर्दी, युवक पर डंडे से हमला; CCTV फुटेज वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: रायपुर में कॉलोनी के भीतर गुंडागर्दी, युवक पर डंडे से हमला; CCTV फुटेज वायरल
Fri, 29 May 2026 05:36 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 29 May 2026 05:36 PM IST
सार
डीडी नगर थाना क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में देर रात कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। नशे में पहुंचे आरोपियों ने पहले कॉलोनी में गाली-गलौज और विवाद किया, फिर एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
रायपुर में कॉलोनी के भीतर गुंडागर्दी, युवक पर डंडे से हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में देर रात कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। नशे में पहुंचे आरोपियों ने पहले कॉलोनी में गाली-गलौज और विवाद किया, फिर एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी युवक कॉलोनी में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में करीब छह युवक आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवक कार के पीछे रखा डंडा उठाता है और ब्लैक शर्ट पहने युवक की गर्दन पर जोरदार वार कर देता है।
हमले के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद डीडी नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।