फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Home Minister Vijay Sharma met soldiers injured in encounter in Bijapur

CG News: मुठभेड़ में घायल जवानों से मिले गृह मंत्री विजय शर्मा, बढ़ाया हौसला, ऑपरेशन में 31 नक्सली हुए थे ढेर

Wed, 12 Feb 2025 11:13 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 12 Feb 2025 11:13 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 9 फरवरी को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में घायल हुए जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मिले। गृह मंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने निजी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Home Minister Vijay Sharma met soldiers injured in encounter in Bijapur
मुठभेड़ में घायल जवानों से मिले गृह मंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 9 फरवरी को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में घायल हुए जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मिले। गृह मंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने निजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जवानों का हाल जाना और उनके अदम्य साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपकी वीरता और समर्पण से ही प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिल रही है। पूरा प्रदेश आपके साथ खड़ा है।

विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों को घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और कहा कि सरकार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेगी। 
विज्ञापन


अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक रही है। जिस क्षेत्र को नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था, वहां हमारे जवानों ने पराक्रम दिखाते हुए भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि प्रदेश में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन में 31 नक्सली ढेर
बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में 9 फरवरी को सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए बड़े ऑपरेशन में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए थे। इस अभियान में कई हथियार बरामद किए गए, लेकिन मुठभेड़ के दौरान दो जवान बलिदान हो गए। वहीं पांच जवान घायल भी हुए थे। जिनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed