फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   home guard jawans salary Increase in Chhattisgarh, order issued

Chhattisgarh: खुशखबरी; होमगार्ड जवानों के सैलरी में बढ़ोतरी, 6300 से लेकर 6420 रुपए तक की वृद्धि, आदेश जारी

Sun, 04 Jun 2023 09:54 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 09:54 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि रैंक वाइज की गई है। इसमें न्यूनतम 6 हजार 300 रुपए से लेकर अधिकतम 6 हजार 420 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
home guard jawans salary Increase in Chhattisgarh, order issued
महानदी भवन, नवा रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि रैंक वाइज की गई है। इसमें न्यूनतम 6 हजार 300 रुपए से लेकर अधिकतम 6 हजार 420 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2023 से मिलने मिलने वाली सैलरी पर लागू होगी। छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का बजट 2023-24 में छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवानों की रैंक अनुसार विधानसभा में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


ऐसे समझें, हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी

होमगार्ड विभाग में सेवा देने वाले सैनिकों का मानदेय पहले 13 हजार 200 प्रतिमाह था, जिसमें 6 हजार 300 की वृद्धि के साथ 19 हजार 500 की राशि मिलेगी। इसी तरह से लान्स नायक के मानदेय 13 हजार 350 रुपए में 6 हजार 315 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 665 रुपए, नायक के मानदेय 13 हजार 500 में 6 हजार 330 रूपए वृद्धि के साथ 19 हजार 830 रुपए, हवलदार के मानदेय 13 हजार 650 रुपए में  6 हजार 345 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 995 रूपए , कंपनी हवलदार मेजर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में  6 हजार 360 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 160 रुपए , कंपनी क्वाटर मास्टर के मानदेय 13 हजार 800 रुपए में  6 हजार 375 रुपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 175 रुपए, स्वयंसेवी प्लाटून कमांडर के मानदेय 14 हजार 250 रुपए में  6 हजार  390 रुपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 640 रुपए ,स्वयंसेवी कंपनी कमांडर के मानदेय 14 हजार 700 रुपए में  6 हजार 420 रूपए की वृद्धि के साथ 21 हजार 120 रूपए की राशि प्रतिमाह मिलेगी ।
विज्ञापन


यहां देखें आदेश की कॉपी- 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed