फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   History-sheeter and inter-state accused arrested in Raipur

Raipur: हिस्ट्रीशीटर और अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 4 किलो गांजा के साथ 40 हजार रुपए जब्त

Mon, 10 Apr 2023 04:49 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 04:49 PM IST
सार

पुलिस की कार्रवाई के बाद कई प्रकार के अपराध सामने आ रहे हैं। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों पर पुलिस मुखबिर लगाकर और पेट्रोलिंग करके संबंधित आरोपियों के खिलाफ जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
History-sheeter and inter-state accused arrested in Raipur
दो अरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस की कार्रवाई के बाद कई प्रकार के अपराध सामने आ रहे हैं। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों पर पुलिस मुखबिर लगाकर और पेट्रोलिंग करके संबंधित आरोपियों के खिलाफ जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने 4 किलोग्राम गांजा के साथ रायपुर के हिस्ट्रीशीटर और अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना खमतराई के भनपुरी में ओव्हरब्रिज के नीचे शराब दुकान पास गांजा को बेचने के फिराक में आरोपी ग्राहक ढूंढ रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया। बता दें कि गांजा बेचने वाला आरोपी हिस्ट्रीशीटर है । खमतराई थाना का हिस्ट्रीशीटर आरोपी उदय जैन, जो हत्या का प्रयास, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित 15 से भी अधिक मामलों में रिपोर्ट दर्ज है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी ओडिशा निवासी कोनाल दास को गांजा बेचते हुए पकड़ा है। उसके कब्जे से कुल 2 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। गांजे की कुल कीमत 20 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 318/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट रिपोर्ट दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 40 हजार रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed