फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hindu-Muslim together clean road from mosque to temple for Kalash Yatra in Jashpur

Chhattisgarh: हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर साफ की मस्जिद से मंदिर तक सड़क; सुबह निकली कलश यात्रा, शाम को भगवा रैली

Wed, 12 Apr 2023 05:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Apr 2023 05:20 PM IST
सार

मुस्लिम समुदाय के नेता फ़िरोज खान ने कहा कि लोधमा गांव में हम सभी मिलजुलकर रहते हैं। थोड़ी सी बात हो गई थी जिसे हमने सुलझा लिया और मस्जिद से शिव मंदिर तक के सीसी रोड को कलश यात्रियों के लिए साफ कर दिया। रमजान के पवित्र माह चल रहा है और हम सब सभी ओर शांति, भाईचारे की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Hindu-Muslim together clean road from mosque to temple for Kalash Yatra in Jashpur
मस्जिद के सामने से निकलती कलश यात्रा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दो समुदायों के बीच हिंसा की आग सुलग रही है। इसकी चपेट में पूरा प्रदेश आ गया। वहीं जशपुर जिले में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई। रामनवमी पर जहां उपद्रवियों ने शोभायात्रा को रोक दिया था, वहीं से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कलश और भगवा यात्रा निकली। खास बात यह है कि इस दौरान मस्जिद से लेकर मंदिर तक की सड़क हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर साफ की। रोजेदारों ने मस्जिद में सबके लिए दुआ पढ़ी, तो शिव मंदिर में प्रार्थना की गई। 

विज्ञापन




कुनकुरी के लोधमा गांव में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से मंगलवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। इसके लिए सुबह महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा गांव की उसी मस्जिद से होकर निकली, जहां रामनवमी के दिन कुछ उपद्रवियों ने शोभायात्रा को रोक दिया था। इसके बाद शाम को वहीं से भगवा रैली बाइक पर निकाली गई। उस समय रोजे का समय था और लोग मस्जिद में मौजूद थे। आने-जाने वाले लोगों को उनकी ओर से खाने की चीजें भी वितरित की गईं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने कलश यात्रा निकाली तो आरएसएस से जुड़े एकल अभियान, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के 700 से ज्यादा लोगों ने बाइक से भगवा रैली निकाली। लोधमा गांव के सरपंच पति रामप्रसाद राम बताते हैं कि डीआईजी और  पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई। उन्होंने न केवल शिव मंदिर तक जाने का रास्ता खुलवाया, बल्कि दोनों पक्षों के लोगों साथ मंदिर से मस्जिद तक की सड़क भी साफ की।



आरएसएस से जुड़े संगठन एकल अभियान, ग्राम स्वराज्य मंच के भाग प्रमुख उत्तर छतीसगढ़ राजेश कुमार साहू ने इस भगवा यात्रा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के जागरण का कार्य चल रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ में एक लाख एकल अभियान स्कूल चलाए जा रहे हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर भगवा यात्रा सभी जगह की जा रही है। कुनकुरी में जिस तरह से लोगों में उत्साह देखने को मिला वह अनुकरणीय है। पूरी यात्रा में कहीं भी कोई बाधा नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed